ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर देशभक्ति के रंगों से सजा है ग्रेटर नोएडा का फ्लावर शो

    28-Feb-2026
Total Views |

नई दिल्ली।ग्रेटर नोयडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी इस बार सिर्फ फूलों की खुशबू तक सीमित नहीं रही। बल्कि यह देशभक्ति, संस्कृति और समाजिक उत्साह का भव्य उत्सव बन गई है। रंग-बिरंगे फूलों से सजे इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग परिवार और मित्रों के साथ पहुंचे और प्रदर्शनी का आनंद लिया। बता दें कि इस पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुष्प प्रकृति की ओर से मानवता को मिली सबसे बड़ी देन है।

आसमान में ड्रोन के माध्यम से दृश्य उकेरे गए

इस बार पुष्प प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षक पहली बार आयोजित किया गया है। रात के समय आसमान में ड्रोन के माध्यम से भारत का नक्शा, अयोध्या मंदिर और विभिन्न देशभक्ति प्रतीक उकेरे गए, जिन्हें देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। मोबाइल कैमरों में इन दृश्यों को कैद करने की होड़ मच गई।

ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजावट

पुष्प प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर ग्रेटर नोयडा में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसके साथ ही फूलों से बना टाइगर, शिमला मिर्च से तैयार हार्ट शेप, राष्ट्रीय पक्षी मोर और तिरंगे की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। हर कोना रंगों और खुशबू से सराबोर नजर आया।