उतराखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा बागवानी और पुष्प उत्पादन: राज्यपाल

    28-Feb-2026
Total Views |

देहरादून।उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को लोकभवन में वसंतोत्सव 2026 सह पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि बागवानी और पुष्प उत्पादन राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं, इससे आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्यपाल ने अरोमा कांति

प्रदेश सुगंधित उत्पादन में पहचान बनाएगा

राज्यपाल ने अरोमा क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक संपदा से तैयार सुगंधित उत्पाद वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव में युवाओं, महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी उनकी रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता का परिचायक है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, सचिव कृषि एसएन पांडेय आदि मौजूद रहे।

पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लोरल हीलिंग

इस वर्ष वसंतोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग है नेचर्स पाथ टू वेल बीइंग रखी गई है। उद्यान विभाग ने फ्लोरल हीलिंग के प्रदर्शन की व्यवस्था के साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले ताजे पुष्पों से तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए है।