घर को बनाया है विदेशी फूलों का पार्क, सरकार को देना पड़ा पुरस्कार

    28-Feb-2026
Total Views |

खंडवा।मध्य प्रदेश के खंडवा के जाने-माने उद्योगपति अरुण सेठी ने अपने घर के आंगन को ऐसा खूबसूरत गार्डन बना दिया है, जो किसी विदेशी फ्लावर पार्क से कम नहीं लगता। प्रकृति के प्रति उनके प्रेम और वर्षों की मेहनत का ही नतीजा है, कि उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की राज्यस्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

फूल नहीं तोड़ा जाता है

अरुण सेठी ने अपने घर में 84 से ज्यादा प्रजाति के फूलों के पौधे लगाए है। इनमें स्वीडन का डहेलिया, कैलिफोर्निया का पापी, एंटीरेनम, फ्लॉक्स, कैलेंडुला, साल्विया, डेजी, सूरजमुखी और होलीहॉक जैसे कई विदेशी फूल शामिल हैं। अरुण सेठी अपने गार्डन की देखभाल अपने बच्चे के तरह करते है। उनका गार्डन देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

पुष्प प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में अरुण सेठी ने अपने गार्डन में लगे डहेलिया के गमले प्रदर्शित किए थे। उनकी इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि पर खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले भी उनकी बगिया नगर और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में अव्वल रह चुकी है।