एक बीघा में सेब के पौधे लगाने के लिए बागवानों को आठ लाख तक का अनुदान

    28-Feb-2026
Total Views |


शिमला।हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत दी जा रही है। योजना में एक बीघा भूमि पर आठ लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बागवान आधुनिक तकनीक अपनाकर सेब की बागवानी में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। उच्च सघनता पद्धति में पारंपरिक बगीचों की तुलना में अधिक संख्या में पौधे लगाए जाते हैं और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाया जाता है। जिससे बड़े पैमाने पर सेब की बागवानी को बढ़ाया दिया जा रहा है।

एक बीघा में आठ लाख कर्ज दी जाएगी

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से एक बीघा में आठ लाख तक का कर्ज दिलाया जाएगा। इसमें तीन लाख तक मोरटारियम की सुविधा दी जाएगी। यानी तीन साल तक कर्ज की अदायगी नहीं करनी है। बागवानी विभाग पौधे उपलब्ध कराने का प्रयोस कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध

हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़े पैमाने पर सेब की बागवानी की जाती है और इसे भारत का "सेब राज्य" कहा जाता है। यहाँ के 80% से अधिक बागवानी उत्पाद सेब से आते हैंऔर शिमला,कुल्लू, किन्नौर, मंडी तथा चंबा इसके मुख्य उत्पादक जिले हैं। कोटगढ़ को भारत में सेब उत्पादन का मुख्य केंद्र माना जाता है।