ग्रेटर नोएडा पुष्प प्रदर्शनी का आज होगा समापन,ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन शो बने आकर्षण का केंद्र

    01-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।ग्रेटर नोयडा के सीटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का आज अंतिम दीन है। यानी आज एक मार्च को पुष्प प्रदर्शनी समाप्त हो जाएगी। इस पुष्प प्रदर्शनी में 50 प्राजातियों के करीब 70 हजार से ज्यादा पुष्प प्रदर्शित किए गए है। स्कूलों से आए बच्चों ने विज्ञान की प्रतिभा को यहां दिखाया। कूड़े के निस्तारण के अलावा पानी की बर्बादी जैसे विषयों पर बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित किए। मौके पर पहुंचे छात्रों को एआई और रोबोटिक्स पर हैंड ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। वहीं मौके पर स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर पेड़ों को बचाने के संदेश दिए।

पुष्प प्रदर्शनी में उमड़ रही है लोगों की भीड़

पुष्प प्रदर्शनी में घूमने आए दर्शकों में सेल्फी लेने और फूलों के साथ फोटो खिंचाने का क्रेज भी खूब दिखा। प्रदर्शनी घूमने आए लोगों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। बता दें कि ग्रेटर नोयडा प्राधिकरण की ओर से चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका समापन आज एक मार्च को की जाएगी।

देश भक्ति की दिख रही है झलक

प्रदर्शनी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर फूलों से तैयार की गई विशेष आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ ही फूलों से बना टाइगर, शिमला मिर्च से तैयार हार्ट शेप, राष्ट्रीय पक्षी मोर और तिरंगे की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. हर कोना रंगों और खुशबू से सराबोर नजर आ रहा है।