पारंपरिक खेती छोड़ इस किसान ने शुरु की ड्रैगन फ्रूट की बागवानी, हो रही है बेहतर कमाई

    01-Mar-2026
Total Views |


बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भौजिपुरा क्षेत्र के किसान यशपाल ने पारंपरिक फसलों से हटकर ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाकर एक नई मिसाल पेश की है। पिछले चार साल से वे इस विदेशी फल की खेती कर रहे हैं और न केवल अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।

बरेली में हो रही है ड्रैगन फ्रूट की बागवानी

उत्तर प्रदेश के वातावरण में अब ड्रैगन फ्रूट जैसे विदेशी फल आसानी से उग रहे हैं। यशपाल के फार्म से तैयार ड्रैगन फ्रूट 200 रुपए किलो के हिसाब से बरेली, दिल्ली और उत्तराखंड की मंडियों तक सप्लाई किए जा रहे हैं। इस फसल ने स्थानीय किसानों के लिए आर्थिक अवसरों के नए द्वार खोले हैं।

पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की बागवानी की

बरेली का यह किसान पहले पारंपरिक फसलों की खेती करते थे, लेकिन बाद में यशपाल ने देखा की इससे कोई खास आमदनी नही मिल रही है, तो उसने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की। शुरुआती दौर में उन्हें करीब 6 से 7 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा, जिसमें खेत की तैयारी, पोल सिस्टम, तारबंदी और पौधों की खरीद शामिल थी। फिलहाल यशपाल 14 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हे बेहतर आमदनी हो रही है।