जरबेरा फूल की खेती ने बदल दी इस किसान की किस्मत, आज करोड़ों में है इनकम

    01-Mar-2026
Total Views |

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के किसान अब परंपरागत खेती की लकीर को छोड़कर कुछ नया करने के लिए पहचाने जा रहे हैं।इन्हीं में से एक हैं अश्वनी कुमार, जिन्होंने न केवल कृषि विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त की बल्कि उसे जमीन पर उतारकर अपनी किस्मत भी बदल दी।एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अश्वनी ने लीक से हटकर फूलों की खेती करने का साहसी फैसला लिया।

नौकरी के बजाय फूलों का कारोबार

अश्वनी कुमार सैनी ने पढ़ाई के दौरान वे अक्सर कृषि योजनाओं और प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे। शुरू में उन्हें इतने बड़े निवेश और उसके लाभ को लेकर काफी हिचकिचाहट होती थी। लेकिन जब उन्होंने अन्य सफल किसानों को देखा, तो उनका नजरिया बदल गया। साल 2015 में उन्होंने अपना पहला पॉलीहाउस लगाया, जिसमें करीब 60 लाख रुपये का खर्च आया था।

जरबेरा फूलों की खेती  से बहुत ज्यादा मुनाफा

अश्वनी ने अपने पॉलीहाउस में जरबेरा के फूल लगाए। जरबेरा को फूलों की खेती में सबसे सुरक्षित फसल माना जाता है, क्योंकि इसमें बीमारियां ना के बराबर होती हैं और पैदावार साल भर शानदार रहती है। यह फूल सात से आठ रंगों में आता है और बाजार में इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है।