आप बालकनी में लगा सकते है कीवी, जाने आसान तरीका

    01-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।बाजार में मिलने वाला कीवी फल महंगा जरूर होता है, लेकिन इसके फायदे भी कम नहीं हैं। अच्छी बात यह है कि अब आप कीवी को अपने घर पर भी उगा सकते हैं। थोड़ी मेहनत और सही जानकारी के साथ आप अपनी छत, बालकनी या आंगन में कीवी का पौधा लगा सकते हैं।

कीवी का पौधा धूप में जल्दी तैयार होता है

कीवी का पौधा ठंडे और हल्के गर्म मौसम में अच्छा बढ़ता है। इसे ऐसी जगह लगाएं जहां रोज कम से कम 4 से 5 घंटे धूप आती हो। अगर आपके पास बड़ा आंगन नहीं है तो आप बड़े गमले में भी इसे उगा सकते है।

नर्सरी से पौधा खरीद कर ला सकते है

कीवी उगाने के दो तरीके हैं। पहला तरीका है बीज से पौधा तैयार करना। इसके लिए बाजार से पका हुआ कीवी फल लाएं। उसमें से बीज निकालें और साफ पानी से धो लें। बीजों को सूखने के लिए कपड़े पर फैला दें। दूसरा और आसान तरीका है नर्सरी से तैयार पौधा खरीदना। अगर आप जल्दी फल चाहते हैं तो नर्सरी वाला पौधा बेहतर रहेगा।

कीवी का बेल बढ़ता है

कीवी का बेल बढ़ता है। इसलिए इसे सहारा देना जरूरी होता है। आप लकड़ी या लोहे की जाली लगा सकते है। जैसे-जैसे पौधा बढ़े, उसे जाली के सहारे ऊपर चढ़ाते रहें। इससे पौधा अच्छी तरह फैलेगा और फल भी ज्यादा देगा।