बरेली के पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की रंगत देखकर शहरवासी हुए फिदा

    17-Mar-2026
Total Views |

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में अमर उजाला की ओर से पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर फूल वाली कोठी को बेस्ट गार्डन पुरस्कार दिया गया। दूसरे नंबर पर आईवीआरआई ने 20 पुरस्कार जीते। 14 पुरस्कारों के साथ बिशप कॉनराड स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। इस दौरान पुष्प प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।

पुष्प प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भीड़

पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी फूलों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। रविवार को छुट्टी होने के कारण सुबह 10 बजे से ही पुष्प प्रेमी जुटने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान लम्हों को कैमरों और मोबाइल में कैद करने की होड़ रही।

पुष्प प्रदर्शनी से सकारात्मक विचार आते है

पुष्प प्रदर्शनी जहां आयोजित होती है, वह जगह स्वर्ग जैसा प्रतिक होता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। फूलों को देखकर मन में सकारात्मक विचार आते हैं। अमर उजाला द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए सौगात दी है।