इस फ्लावर किंग ने वेस्ट फूलों से तैयार किया खाद

    17-Mar-2026
Total Views |

बालाघाट।मध्य प्रदेश के बालाघाट में फ्लावर किंग के नाम से मशहूर महेश पांचे फूलों की खेती कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। वे अपने खेत में जैविक तरीके से फूलों की खेती करते है। कई बार उनके फूल बाजार में बिक नहीं पाते हैं। ऐसे में वह स्मार्ट किसान वेस्ट फूल से स्पेशल खाद तैयार करते हैं. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिससे न सिर्फ पौधों को पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि भूमि भी उपजाऊ होती है ।महेश पांचे उस स्पेशल खाद को पौधों का ग्लूकोज कहते हैं।

कैसे बनता है फूलों का खाद

फूलों का खाद बनाने के लिए किसान भाई को 1 एकड़ के लिए 10 लीटर गौमूत्र, गुड़, 30 किलो फूल की जरूरत होती है। इसे मिलाकर आप फूलों का लिक्विड वाला खाद बना सकते हैं। यह आमतौर पर 90 दिनों में बनकर तैयार होता है लेकिन आप इसे कल्चर मिलाकर सिर्फ 21 दिन में तैयार कर सकते हैं।

बंजर हो रही भूमि के लिए रामबाण

महेश पांचे के अनुसार कहना है कि बीते सालों में भूमि में कई तरह के बदलाव आए है। पहले रासायनिक खादों से खेत की उर्वरा शक्ति चली गई। नतीजतन अब इंसान की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अब किसानों को जैविक खेती की तरफ आने की जरूरत है। इससे खेती में सही बदलाव के साथ अच्छी शुरुआत होगी।