पर्यटकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

    17-Mar-2026
Total Views |


श्रीनगर।जम्मू कश्मीर में जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। जम्मू-कश्मीर के मशहूर ट्यूलिप गार्डन का दरवाजा खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने उम्मीद जताई कि यह बसंत का मौसम जम्मू-कश्मीर और यहां के पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी लोगों के लिए एक नई और अच्छी शुरुआत लेकर आएगा।

ट्यूलिप गार्डन में दिखेंगे 70 किस्मों के 18 लाख फूल

ज़बरवान पहाड़ियों की तलहटी में स्थित गार्डन को बहुत सलीके से सजाया गया है। इस साल पर्यटकों के लिए यहां 70 से ज्यादा अलग-अलग किस्मों के 18 लाख ट्यूलिप फूल लगाए गए हैं। ट्यूलिप के अलावा पर्यटकों के स्वागत के लिए डैफोडिल, मस्करी, जलकुंभी और साइक्लेमेन जैसे कई अन्य विदेशी फूल भी लगाए गए हैं।

कश्मीर में ही होगी तैयार

ट्यूलिप के बीज को नीदरलैंड से मगाया जाता था, अब कश्मीर में ट्यूलिप तैयार की जाएगी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के अनुसार शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और फ्लोरीकल्चर विभाग ने मिलकर इन बीजों को यहीं कश्मीर में उगाने का जिम्मा उठाया है। इससे विदेशों में खर्च होने वाला भारी पैसा बचेगा।