भागलपुर।बिहार के भागलपुर स्थित सबौर विश्वविद्यालय में सोमवार को 3 दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सयद शाहनवाज हुसैन और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही परिसर में किसान, वैज्ञानिक और छात्रों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। उद्घाटन समारोह के बाद शाहनवाज हुसैन ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया।
कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी मिली
विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रकार के मेले किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। क्योंकि यहां उन्हें नई तकनीकों, उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी मिलती है। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों में ऑर्गेनिक उत्पादों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों, जैविक खेती, पशुपालन और बागवानी से संबंधित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
पुष्प प्रदर्शनी भी आयोजित
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कृषि मेले में पुष्प प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। ये पुष्प प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने एक्स पर लिखा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर में किसान मेला के दौरान आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन ख़ास रही। रंग-बिरंगे फूलों की मनमोहक छटा और उन्नत पुष्प उत्पादन तकनीकों ने आगंतुकों व किसानों को आकर्षित किया। ये प्रदर्शनी प्रकृति की सुंदरता के साथ कृषि में नई संभावनाओं की प्रेरणा बनी।