
नई दिल्ली।मार्च का महीना शुरू होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। गर्मी का असर बगीचों और पौधों पर भी दिखाई देने लगा है। अगर आप मार्च में अपने अपने गार्डन को हरा-भरा देखना चाहते है तो आइए जानते हैं मार्च में बढ़ती गर्मी में अपने गार्डन और पौधों की देखभाल कैसे करें।
मिट्टी में नमी बनाए रखें
मार्च महीने में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने से गमलों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है और पौधों में नमी की कमी हो सकती है। ऐसे में पौधों को सही समय पर पानी देना बहुत जरूरी होता है। कोशिश करें कि पौधों को सुबह जल्दी या शाम के समय ही पानी दें, क्योंकि इस समय तापमान कम रहता है और पानी जल्दी सूखता नहीं है।
धूप का रखे ध्यान
पौधे में धूप मिलना बेहद जरुरी होता है। लगातार तेज धूप पड़ने से पौधों की पत्तियां जलने लगती हैं और उनकी बढ़वार भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इन पौधों को सीधी धूप से बचाया जाए। किसी भी पौधों के विकास के लिए धूप सही होता है।
पौधों की नियमित छंटाई करें
बगीचे के पौधों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए समय-समय पर उनकी छंटाई करना जरूरी होता है। कई बार पौधों में सूखी, कमजोर या खराब टहनियां निकल आती हैं, जो पौधे की बढ़वार को रोक देती हैं।
कीटनाशक का करें प्रयोग
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बगीचे के पौधों पर कीट और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा तापमान और सूखी हवा की वजह से कई तरह के कीट जैसे एफिड, माइट्स और अन्य छोटे कीड़े पौधों की पत्तियों और तनों पर हमला कर सकते हैं।