हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में ब्लैकबेरी की खेती शुरू

    19-Mar-2026
Total Views |

शिमला।हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में यूरोपियन देश का फल ब्लैकबेरी की खेती की जा रही है। सिरमौर जिला के उद्यान विभाग ने यूरोपियन देश कनाडा से फल की प्लांटेशन शुरू की है। क्वागधार उद्यान विभाग के फल संतति एवं प्रदर्शन फार्म में छह हजार वर्ग मीटर के पॉलीहाउस में 5500 प्लांट लगाए गए हैं। इस ब्लैकबेरी को ग्रै बैग में लगाया गया है।

ब्लैकबेरी को ग्रो बैग में तैयार किया जाता है

ब्लैक-बेरी फल का पौधा सीधे भूमि पर नहीं तैयार किया जाता है इन्हें ग्रो बैग में तैयार किया जा रहा है। वहीं ब्लैक-बेरी फल लगाने के तीसरे वर्ष में फल देने के लिए तैयार हो जाता है। उद्यान विकास अधिकारी क्वागधार जगमोहन शर्मा ने बताया कि ब्लैक-बेरी फल ठंडे देशों का है।

सात वैरायटी के ब्लैक-बेरी तैयार

सिरमौर में भी ब्लैक-बेरी की सात वैरायटी जिसमें ड्यूक, इंमराल्ड, मिस्टी, शार्प-ब्लू, लीगेसी, लिबर्टी और ड्रेपर की लगाई गई हैं। फल विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्लैक-बेरी फल में न्यूट्रीशन वैल्यू बहुतायत में पाई जाती है। इस फल के महत्त्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लैक-बेरी बाजार में 800 से 900 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिकती