चैत्र नवरात्र से पहले फूलों के दाम बढ़े, फूलमंडी में उमडी भीड़

    19-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली।चैत्र नवरात्र शुरु होने से पहले फूलों की बाजार में मांग बढ़ गई है। प्रयोगराज जिले के नैनी के फूल मंडी में लगने वाली दुकानों में नवरात्र के लिए फूल इकठ्ठा किए जा रहे है। गुलाब, गेंदें के साथ बेला और गुड़हल की भी मांग बढ़ गई है। इसके लिए कलकत्ता से भी फूल मंगाए जा रहे है। बड़ी मंदिरों की सजावट के के लिए बड़े पैमाने पर फुलका आर्डर फूल मंडी में दिया गया है। जिससे पूरा करके दे दिया गया हैं। इसी तरह से लोग भी अपने घरों की मंदिरों को सजाने के लिए फूलों की खरीदादारी कर रह है।

कोरोबारी पहुंच रहे है फूलमंडी

नवरात्र में फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए छोटे कारोबारी भी फूलों की मंडी में पहुंचने लगे है। इसे छोटे कारोबारी भी अपनी दुकानों को चलान के लिए हर प्रकार के फूलों का मेल रखते है। जिससे ग्राहकों को फूल देने में कमी न आए। सबके ज्यादा गुलाब के फूलों की बिक्री की जा रही है।

फूलों के दामों में वृद्धि

गुलाब के फूल जो सामान्य दिनों में 200-250 रुपए किलो मिलते थे, अब 400-600 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। गेंदा फूल के दाम 150-200 रुपए किलो से बढ़कर सीधे 400-500 रुपए किलो हो गए हैं। बेला और मदार के फूल भी महंगे हो गए हैं।