बहुत फायदा देगा ये विदेशी पेड़, 10 साल बाद लाखों में कीमत

    19-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।आज के बदलते समय में किसान पारंपरिक फसलों से हटकर नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में महोगनी की बागवानी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है, जिसे ‘प्रॉपर्टी जैसी इनवेस्टमेंट’ भी कहा जा रहा है। एक बार पौधा लगाने के बाद भले ही इसमें समय लगता है, लेकिन जब पेड़ तैयार होता है तो किसान को लाखों का मुनाफा दे सकता है।

आजकल बागवानी कर रहे है बागवान

मध्य प्रदेश के खंडवा में अब तक गेहूं, चना, सोयाबीन और मक्का जैसी पारंपरिक फसलें प्रमुख रही हैं, वहीं अब किसान बागवानी की ओर भी रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में महोगनी की खेती को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। आजकल बागवानी से किसानों को बेहतर कमाई हो रही है।

पानी का असर नहीं

महोगनी की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर,प्लाईवुड, जहाज निर्माण, सजावटी सामान और मूर्तियां बनाने में किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह लकड़ी पानी से प्रभावित नहीं होती, इसलिए इससे बने उत्पाद लंबे समय तक टिकाऊ और मजबूत रहते हैं।

10 साल में  होगा तैयार

महोगनी का पेड़ लगभग 10 से 12 साल में पूरी तरह तैयार हो जाता है और इसके बाद एक पेड़ से ही अच्छी-खासी कमाई हो सकती है। खास बात ये कि इसकी कुछ प्रजातियां 10-11 साल में ही उपयोग के लिए तैयार हो जाती हैं।