
नई दिल्ली।इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के तत्वावधान में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पार्टी किठौर रोड़ हापुड़ के श्रैया नर्सरी में आयोजित की गई। इस अवसर पर रोजदारों ने नमाज आदा की। इस अवसर पर इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष अजय वंश नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकुल त्यागी, गवेर्निग सदस्य गालिब खान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रफीक खान, नर्सरी टुडे के प्रधान संपादन मेहर ए आलम खा, शाहजहांपुर मण्डल अध्यक्ष आरिफ खान, अंसार चौधरी, एडवोकेट सुप्रिम कोर्ट, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मरगूब त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ज्ञानेद्र त्यागी, फसीह चौधरी,हापुड़ बार के पूर्व अध्यक्ष अकबर बेग, अताउल रहमान, आबिद नबी, अब्दुल वहाब, हसरत अली, नवीन त्यागी, एडवोकेट श्रेष्ठ त्यागी, एडवोकेट अमजद खान, राजू सैनी, चौधरी राजू त्यागी सहीत सौकड़ो लोग शामिल रहे।

आपसी सौहार्द व भाईचारा का संदेश देता है रमजान
माह ए रमजान में आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इस अवसर पर नर्सरी संचालक, शहर के वकिल, और गणमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार में शामिल रोजेदारों ने लजीज व्ययंजनों का लुत्फ उठाया। तत्पश्चात नमाज अदा की गई। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को रमजान व आगामी ईद पर्व की शुभकामना दी। इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बना रहता है।