नई दिल्ली। देश में अभी भीषण गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन नींबू के रेट में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की अलग-अलग मंडियों में नींबू का रेट 8 से 12 हजार रुपये क्विंटल के बीच पहुंच गया है।
सबसे महंगा नींबू राजस्थान में
सबसे महंगे नींबू की रेट राजस्थान के मंडियों में बिक रहा है। यहां पर 17 मार्च को एक क्विंटल नींबू का रेट 12000 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। इससे रिटेल मार्केट में नींबू बहुत महंगा हो गया है। अभी से ही नींबू की खुदरा कीमतें 120 से 150 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं।
मार्केट में और बढ़ेगी नींबू की दाम
नींबू की मार्केट में मांग बढ़ जाएगी। ऐसे में इसकी कीमतें 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच सकती हैं। बात अगर देश के सबसे बड़े नींबू उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश की करें तो नींबू का होलसेल रेट 9000 रुपये क्विंटल के पार पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले के तेनाली एपीएमसी बाजार में 18 मार्च ग्रेड A नींबू की कीमतें 7,000 से 9,100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गईं।