औरैया के भाग्यनगर में होली पर इंद्रधनुष पार्क में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित

    02-Mar-2026
Total Views |

औरैया।उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर स्थित गेल गांव में होली के अवसर पर सोमवार को पुष्प प्रदर्शनी एवं उद्यान महोत्सव का आयोजन किया गया। इंद्रधनुष पार्क में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन गेल के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बागवानी को बढ़ावा देना है। इसमें फूलों, औषधीय और अन्य प्रजातियों के लगभग 35 प्रकार के पौधे प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें पिटुनिया, डहेलिया, स्वीटपीडांग फ्लावर, पापी, कनिसून, स्टाक, डौली, अस्टर और आइस प्लांट जैसे विभिन्न मौसमी पौधे शामिल हैं। इन पौधों के बीज भी तैयार किए गए हैं।

अनेक प्रकार के लगे स्टॉल

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनमें रंग-पिचकारी, हैंड क्राफ्ट और राजस्थानी अचार उपलब्ध हैं। इन स्टॉलों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग इस प्रदर्शनी को देखने आए।

लोगों ने किया अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

इस पुष्प प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे देशी-विदेशी और दुर्लभ फूलों की मनमोहक छटा देखने को मिली। जहाँ गुलाब पिटूनिया और लिली जैसी सैकड़ों प्रजातियों के फूलों की दीदार से आगंतुक मंत्रमुग्ध हो गए। यह न केवल प्रकृति प्रेमी के लिए एक उत्सव था बल्कि विभिन्न प्रकार के सुंदर फूलों का एक मंच था।