यह किसान फूलों की खेती कर करता है सजावट का काम

    02-Mar-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के रेहराबाजार में युवा किसान रक्षाराम ने फूलों की खेती और सजावट के काम से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। वह शादी विवाह के सीजन में दूल्हा गाड़ी, विवाह मंडप और स्वागत माला बनाकर प्रतिमाह पचास हजार रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। इस कार्य से उन्होंने शांति देवी और रामरूप सहित दो अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है।

एक बीघा जमीन पर गुलदाउदी और गेंदे के फूलों की खेती

24 वर्षीय रक्षाराम ने एक साल पहले नथईपुर कुंवर में एक बीघा जमीन पर गुलदाउदी और गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। उन्होंने बताया कि पहले वह सिर्फ सजावट का काम करते थे और बाजार से फूल खरीदते थे, जिससे खास बचत नहीं हो पाती थी। फिर उन्हें फूलों की खेती शुरू की और अब अपने उगाए फूलों का उपयोग सजावट में करने से आय में वृद्धि हो गई है।

बाजार में सौ रुपये किलों बिकते है फूल

बाजार में फूल सौ रुपये प्रति किलो बिकते हैं, लेकिन स्वयं फूल तैयार करने से लागत कम आती है। रक्षाराम प्रतिदिन बीस किलो फूल तोड़ते हैं, जिससे प्रतिमाह साठ हजार रुपये के फूल तैयार होते हैं। सहालग में विवाह मंडप, सेहरा और सजावट की बुकिंग से उन्हें प्रतिमाह एक लाख रुपये की आय होती है।