किसानों को सिखाई गई आधुनिक बागवानी की तकनीक

    02-Mar-2026
Total Views |

उत्तर प्रदेश के चन्दौली में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को जिले के सभी ब्लॉकों से आए करीब 175 किसानों को माधोपुर स्थित राजकीय संतति उद्यान के मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों, क्षेत्र प्रभारी और जिला उद्यान अधिकारी ने हाईटेक उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन का उद्देश्य बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। योजना के तहत फल, सब्जी, फूल और मसालों की खेती को प्रोत्साहन दिया जाता है।

किसानों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का भ्रमण किया

इसके बाद किसानों ने इंडो-इजरायल के सहयोग से निर्मित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का भी भ्रमण किया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र देव दूबे, डॉ. शीतल वर्मा, योजना प्रभारी रवि जायसवाल, विकासखंड प्रभारी मूलचंद सहित मोहन, संतोष, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।