जाने मनी प्लांट की प्रकार और इसके पहचान

    02-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली।मनी प्लांट को लेकर कहा जाता गै कि मनी प्लांट का पौधा जहां होता है वहां धन की कमी नहीं होती हैं। ज्यादातर लोग इसी बात को ध्यान में रखते हुए मनी प्लांट को अपने घर में लगाते है। इस पौधे के बारे में बता दें कि भारत के अंदर मनी प्लांट के पौधे आठ प्रकार के है। इनमें के कुछ वैरायटीज तो ऐसी है कि उसे देखकर लगता ही नहीं है कि वो मनी प्लांट के पौधे है।

भारत में मनी प्लांट की 8 प्रकार

अगर बात करें मनी प्लांट की वैरायटीज को लेकर तो वो भारत के अंदर आठ प्रकार की है। हर घर में हवाईयन पोथोस मनी प्लांट, मंजुला मनी प्लांट, ग्रीन हार्ट लीफ या जेड पोथोस मनी प्लांट सिल्वर मनी प्लांट, लेमन लाइम या निऑन मनी प्लांट, मार्बल प्रिंस मनी प्लांट, मार्बल क्वीन मनी प्लांट, गोल्डन मनी प्लांट आदि प्लांट आसानी से मिल जाएंगे।

मनी प्लांट की पहचान पत्तियों से

आम मनी प्लांट की पहचान पत्तियों से की जाती है। अगर आप पहचान करना चाहते है तो मनी प्लांट की पहचान आसानी से कर सकते है। गोल्डन मनी प्लांट की बात करें तो वो बहुत ही कॉमन वैरायटी है और यह हर जगह दिख जाती है। मार्बल प्रिंस और मार्बल क्वीन मनी प्लांट देखने में एक जैसे ही लगते है। निऑन मनी प्लांट की पत्तियों के बारे में बात करें तो इसकी पत्तियां पीले-धानी रंग की होती है। सिल्वर मनी प्लांट की पत्तियां छूने में मखमल जैसी मुलायम होती हैं। ग्रीन हार्ट लीफ या जेड पोथोस मनी प्लांट के बात करें तो इनकी पत्तियां हार्ट शेप की, चिकनी, मोटी, डार्क हरे रंग की होती है।