एलएलएम करने के बाद यह युवक गुलाब की खेती से करता है बेहतर कमाई

    20-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।आज के बदलते समय में उच्य शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग भी फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है। पढ़े लिखे लोग भी कृषि बागवानी से नौकरी से ज्यादा कमाई करने लगे है। उत्तर प्रदेश सरकार नवाचार खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की मुहिम के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एलएलएम की पढ़ाई करके युवा गुलाब की खेती कर रहा है। अनुदान पर पॉलीहाउस लगने के बाद सीक्रेट वैरायटी की गुलाब की खेती किए हुए हैं। हम बात कर रहे है राजगढ़ के पचोखरा के रहने वाले दीपक सिंह पटेल 1000 स्क्वायर मीटर में पॉली हाउस लगाए हुए हैं। पॉलीहाउस गुलाब की सबसे खास वैरायटी की खेती किए हैं।

पॉलीहाउस में गुलाब के फूल लगाए है

दीपक सिंह पटेल ने बताया कि सरकार से अनुदान मिलने के बाद पॉलीहाउस लगाए हुए हैं। पॉलीहाउस में गुलाब की खेती किए हुए हैं। गुलाब की भारी डिमांड है, कानपुर-वाराणसी में सप्लाई हो रही है।

गुलाब की खेती बेहतर कमाई

दीपक सिंह पटेल ने बताया कि पॉली हाउस और खेती में 50 लाख 80 हजार रुपये खर्च हुए हैं। जून में प्लांटटेंशन होने के बाद सितंबर से उत्पादन हो रहा है। गुलाब की खेती में अबतक 5 लाख लागत आई है. डिमांड अच्छी है। बड़े शहरों में ज्यादा मांग है. कानपुर और लखनऊ में सबसे ज्यादा मांग है। थोड़ा बहुत वाराणसी, प्रयागराज व मिर्जापुर में बिक्री होती है। शादियों के सीजन में यहां मांग रहती है। सीजन ऑफ होने के बाद बड़े शहरों की तरफ ही रुख करना पड़ता है।