लखीमपुर में बागवानी से बढ़ेगी बागवानों की आय

    20-Mar-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खीरी में उद्यान विभाग के तत्वावधान में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय औद्यानिक कृषक संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र मंझरा फार्म में किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने बागवानी आधारित खेती से किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताए।जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

कृषि निर्देशक और अधिकारी हुए शामिल

संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीक, फसल विविधीकरण, सिंचाई प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों ने मौके पर समाधान किया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, सहित अन्य वैज्ञानिक व अधिकारी मौजूद रहे।

बागवानी से बेहतर कमाई

बागवानी में पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा देता है। आम, कटहल, अमरूद और औषधीय पौधों की खेती से 3-6 लाख रुपये सालाना तक की कमाई हो सकती है। वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग, ड्रिप सिंचाई और सह-फसली खेती से लागत कम और आय दोगुनी-तिगुनी हो जाती है।