हिसार।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 23 और 24 मार्च को दो दिवसीय खरीफ कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, नई फसल किस्मों और प्राकृतिक खेती से अवगत कराना है। इस अवसर पर हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों से किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी
किसानों के लिए फसल उत्पादन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, जैविक उत्पादों और कृषि आधारित उद्योगों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।