जम्मू।जम्मू में स्थित सीएसआईआर-IIIM में दो दिवसीय 'फ्लावर शो कम फ्लोरीटेक कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। वन विभाग के पूर्व प्रधान मुख्य संरक्षक ओ.पी. शर्मा ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में किसानों, छात्रों, वैज्ञानिकों, बागवानी प्रेमियों और आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बागवानी विशेषज्ञों ने कहा कि जम्मू में फ्लावर शो आयोजित करने की परंपरा 1961 से चली आ रही है, और इसने नागरिकों के बीच फ्लोरीकल्चर और बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पुष्प प्रदर्शनी से बढ़ेगी फ्लोरीकल्चर और बागवानी
फूल न केवल सुंदरता के प्रतीक हैं, बल्कि सौंदर्य प्रसाधन, एसेंशियल ऑयल्स और औषधीय अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में इनका आर्थिक महत्व भी है। CSIR-IIIM के निदेशक डॉ. ज़बीर अहमद ने कहा कि यह फ्लावर शो वैज्ञानिकों, किसानों, छात्रों और उद्योग जगत के को आपस में जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच के है।
पुष्प प्रदर्शनी से जनभागीदारी को बढ़ावा देना है
इस पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पुष्प-कृषि से जुड़ी तकनीकों, नवाचारों और बागवानी तथा फूल उगाने के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शाहिद रसूल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।