नई दिल्ली।इन दिनों पूरे देश में मौसम का मीजाज पूरी तरह से बदल चुका है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज धूप की जगह अब हल्की ठंडक महसूस हो रही है और कई इलाकों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव किसी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जो पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम को प्रभावित कर रहा है।
बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
अगले दो दिनों तक 24 से 48 घंटों में इस सिस्टम का असर और बढ़ सकता है। खासकर उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ फसलों पर भी असर पड़ सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में मौसम काफी खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है, जहां तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।