समस्तीपुर में फल विकास योजना से हो रही है बागवानी

    20-Mar-2026
Total Views |

पटना।बिहार के समस्तीपुर जिले में अब बागवान नए तरीके से बागवानी कर रहे है। जहां पहले किसान बड़े पैमाने पर पारंपरिक सब्जी खेती पर निर्भर थे, वहीं अब वे बागवानी की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। खासकर आम, केला और लीची की खेती किसानों के लिए एक बेहतर और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही है। सरकार की ओर से चलाई जा रही फल विकास योजना के तहत जिले में बड़े स्तर पर बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सुधांशु कुमार अंतराष्ट्रीय स्तर के किसान

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के नया नगर के बागवान सुधांशु कुमार जैसे कई बागवानी क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। आधुनिक खेती के जरिए उन्होंने अपनी आय में वृद्धि की है।

लक्ष्य के करीब पहुंच रहे किसान

वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फल विकास योजना के अंतर्गत जिले में कई लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। केले के लिए 150 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 133.688 हेक्टेयर में बाग लगाए जा चुके हैं।लगभग 44.17 लाख रुपये की वित्तीय उपलब्धि हासिल की गई है। आम के लिए 10 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 9.3 हेक्टेयर में बागवानी हो चुकी है।