आंध्र प्रदेश में मौसम बदलने के कारण बागवानी फसलें चौपट

    20-Mar-2026
Total Views |


अमरावती।आंध्र प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और इसका सबसे ज्यादा असर किसानों और बागवानों पर देखने को मिल रहा है। बेमौसम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 1,215 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। सरकार ने तुरंत सतर्कता बरतने की सलाह दी है और अधिकारियों को नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

कई जिलों में तबाही का मंजर

मौसम के इस बदलाव का असर राज्य के कई हिस्सों में साफ नजर आ रहा है। कृष्णा, नेल्लोर, श्री सत्य साई, एनटीआर, अनंतपुर और पर्वतीपुरम मन्यम जैसे जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं। इन इलाकों के 16 मंडलों और 89 गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

बागवानी फसलों को भी भारी झटका

मौसम में बदलाव के कारण आंध्र प्रदेश में अनाज के साथ-साथ बागवानी फसलें को भी भारी नुकसान पहुंचा है।अनंतपुर, श्री सत्य साई और एनटीआर जिलों में करीब 267 हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी फसलें खराब हुई हैं, जिससे 307 किसान प्रभावित हुए हैं। केला, पपीता, आम और संतरा जैसी फसलें तेज हवाओं और बारिश के कारण काफी नुकसान झेल रही हैं।