फर्रुखाबाद बन रहा है फ्लावर का नया हब, खेतों में खिल रहे है अनेक किस्म के गुलाब

    21-Mar-2026
Total Views |


फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के प्रगतिशील किसानों ने जिले की धरती पर ही पुणे और बेंगलुरु जैसा वातावरण तैयार कर लिया है। उन्होंने अपने खेतों में पॉलीहाउस बनाकर उसमें डच रोज उगाना शुरू कर दिया है। ये किसान न सिर्फ इसकी खेती कर रहे है बल्कि वैसे ही गुलाब देश के विभिन्न हिस्सों में बेच रहे है।

शादियों के सीजन में बढ़ती है गुलाब की मांग

पत्रकारों के बात करते हुए मनोज कुमार सैनी ने बताया कि शादियों के सीजन में अगर आप भी फूलों और गुलदस्तों से आकर्षक फ्लॉवर पॉट के जरिए अपने घर को सजाना चाहते है तो फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में मंदिर के पास फूलों का मार्केट है। यहां पर आपको फूलों के गुलदस्ते और फ्लॉवर पॉट जैसे सजावट के सारे सामान मिल जाते है।

फूलों की खेती से बेहतर कमाई

फूलों की कारोबारियों के अनुसार शादियों के सीजन में महीने में 50 से 60 हजार रुपए की बचत हो जाती है। यहां पर ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूल मिलते है। जिनमें गुलाब, ग्लाइड, झरबेरा, गुलदाबरी, बेला, पुंदा, रजनीगंधा, गेंदा और गुलाब की सभी प्रजातियां शामिल हैं। जिलेभर में सबसे कम दाम में फूलों की चादर, गुलदस्ते, गाड़ी की सजावट, जयमाला स्टेज, हल्दी सेरेमनी, मेहंदी और पूजन के काम होते है।