सोनिपत।हरियाणा के सोनीपत में अभिलक्ष्य एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ने शुक्रवार को हजारों की संख्या में अश्वगंधा के पौधे किसानों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को निशुल्क वितरित किए। अभियान का उद्देश्य औषधीय खेती को बढ़ावा देना, पारंपरिक फसलों के स्थान पर औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है।
सरकार देशभर में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दे रही है
इस अवसर पर बागवानी विशेषज्ञों ने कहा कि आज के समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय खेती की ओर भी आगे बढ़ना चाहिए। सरकार देशभर में औषधीय पौधों की प्रोसेसिंग के लिए बिजनेस सेंटर भी बना रही है ताकी किसान आसानी से औषधीय पौधे बेच सकें।
अश्वगंधा एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधीय पौधा
अश्वगंधा एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है जिसकी मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है। इस प्रकार के अभियान किसानों के लिए नए व्यवसायिक अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता करते हैं। सोसायटी के सचिव अंकित पिलानिया के अनुसार सोसायटी का उद्देश्य किसानों और युवाओं को औषधीय खेती से जोड़ना है।