उत्तर प्रदेश सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती पर दे रही है भारी अनुदान

    21-Mar-2026
Total Views |

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई सरकारी योजना चला रही है और इसी कड़ी में सरकार राज्य के किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, क्योंकि इस फल की बाजारों में बड़े पैमाने पर डिमांड बनी रहती है। इसलिए सरकार किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए 1.62 लाख रुपये तक सब्सिडी प्रदान कर रही है

उत्तर प्रदेश सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती पर मदद

यूपी सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के किसानों को 1.62 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान प्रदान कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद हो जाएगी। साथ ही अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं तो शुरुआत में आपको पौधों को सपोर्ट स्ट्रक्चर लगाने पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा।

ड्रैगन फ्रूट की बाजार में ज्यादा मांग

ड्रैगन फ्रूटएक अत्यधिक पौष्टिक फल है जो विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट  और आयरन से भरपूर होता है। साथ ही इस फल के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन में सुधार करने में काफी मददगार है।