बागवानी खेती विषय पर शाहजहांपुर में आयोजित होगी किसान गोष्ठी

    22-Mar-2026
Total Views |

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बागवानी और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक खास पहल की जा रही है। जिला उद्यान विभाग द्वारा 24 मार्च को एक विशेष कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को नवीनतम तकनीक, सरकारी योजनाओं और बागवानी फसलों की उन्नत खेती के प्रति जागरूक करना है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन  के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 200 प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है।

24 मार्च को किसान गोष्ठी

शाहजहांपुर के जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक के अनुसार 24 मार्च, मंगलवार को सुबह 10 बजे से कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में एक कृषक गोष्ठी होगी। इसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशनके अंतर्गत किसानों को विभाग की ओर से संचालित लाभकारी योजनाओं और आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

गोष्ठी का उदेश्य बागवानी को बढ़ावा देना

इस गोष्ठी का उदेश्य एकीकृत बागवानी विकास मिशन  है, जो बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास पर केंद्रित है। किसानों को बताया जाएगा कि कैसे वे फल, फूल और सब्जियों की खेती के लिए सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि हर पात्र किसान तक सरकारी मदद पहुंचाना है ताकि वो पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें।