बल्लारी।कर्नाटक के बल्लारी में इस हफ्ते बारिश होने से फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। उत्तर और दक्षिण कर्नाटक के जिलों के किसान ज्यादा प्रभावित हुए है। किसानों का कहना है कि अचानक हुई तेज बारिश हवा चलने और ओले गिरने से फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों की 432 हेक्टेयर फसल और सिरुगुप्पा तालुक में 170.3 हेक्टेयर फसल तूफानी बारिश से प्रभावित हुई। साथ ही अथानी तालुक में वज्रपात से भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा बारिश से आम, अंगूर और केले के बागवानी को नुकसान पहुंचा है।
किसानों को भारी नुकसान
बल्लारी के जिला कलेक्टर नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि कुरुगोडु तालुक में किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा। जिले के प्रशासन के अनुमान से ज्यादा फसलें खराब हुई हैं।
केले की बागवानी पूरी तरह नष्ट
कलबुर्गी और यदगिर जिलों में तेज तूफान और ओलों के कारण आम की बागवानी में भारी नुकसान हुआ है। विजयनगर और पुराने मैसूरु इलाके में केले के बागवानी पूरी तरह नष्ट हो गई है। कई जिलों में सुपारी के पेड़ भी उखड़ गए।