नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और गर्म हवाएं हरे पेड़ पौधे की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती है। खासकर गुलाब जैसे नाजुक पौधे जल्दी मुरझा जाते है और फूल खिलने के कारण सुखने लगते है। झोड़ी देखभाल की जाए तो गर्मी के दिनों में भी गुलाब के पौधे से बेहतर फूल प्राप्त की जा सकती है।
समय पर पानी देने का रखे ध्यान
मार्च अप्रैल में पौधों के लिए पानी सबसे जरूरी होता है, लेकिन इसे सही समय पर देना ज्यादा जरूरी है। सुबह जल्दी या शाम को पानी देना सबसे बेहतर माना जाता है। इस समय तापमान कम होता है और पानी जल्दी सूखता नहीं, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहती है।
तेज धूप से करें बचाव
गर्मियों के दिनों में गुलाब के पौधों को तेज धूप से बचाना चाहिए। ज्यादा धूप पौधे को कमजोड़ कर देती है। इससे पौधे मुरझाने लगते हैं और फूल गिरने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पौधों को सीधी धूप से बचाया जाए। अगर पौधे गमले में हैं, तो उन्हें दोपहर के समय किसी छायादार जगह पर रख सकते हैं।
सही खाद और समय-समय से करें कटाई
गुलाब के पौधे को सही विकास के लिए खाद का प्रयोग करना जरुरी होता है।गर्मियों में हल्की जैविक खाद जैसे वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की सड़ी खाद का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा पौधों की सूखी पत्तियां और खराब टहनियों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए।