
नई दिल्ली।अगर आप अपने गार्डन में ताजे आम उगाना चाहते है तो आप आसानी से गमले में आम उगा सकते है। आजकल लोग किचन गार्डन में तरह-तरह के पौधे उगा रहे हैं और आम भी उनमें शामिल हो गया है। अब आपको बड़ा खेत या ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है, बस सही तरीका अपनाकर आप अपने घर की छत या बालकनी में भी आम उगा सकते हैं।
गार्डन में आसानी से उगा सकते है आम
लोग सोचते है है कि आम केवल बड़े खेतों में उगाया जाता है। अब ऐसा नहीं है। आज के समय में किचन गार्डन का चलन काफी बढ़ गया है और लोग अपने घर में ही फल-सब्जियां उगा रहे हैं। आम का पौधा भी अब छोटे स्तर पर आसानी से लगाया जा सकता है। बस आपको थोड़ी जानकारी और सही देखभाल की जरूरत होती है।
सही पौधे का करें चुनाव
घर पर आम उगाने के लिए सबसे जरूरी है सही पौधा का चुनाव करना। इसके लिए बौनी यानी छोटे आकार में बढ़ने वाली किस्म सबसे अच्छी रहती है। ये पौधे ज्यादा जगह नहीं लेते और गमले में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं।
धूप और पानी का रखे ध्यान
आम का पौधा धूप में अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 6 से 7 घंटे धूप मिल सके। पानी देने में भी संतुलन रखना जरूरी है। ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं।
कैसी मिट्टी है जरूरी?
मिट्टी तैयार करते समय उसमें गोबर की खाद, थोड़ी रेत और सामान्य मिट्टी मिलाएं। इससे मिट्टी हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर हो जाती है, जो पौधे की अच्छी ग्रोथ में मदद करती है।