गमलें में लगा सकते है पिस्ता के पौधा

    22-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।आजकल लोग अपने बागवानी में तरह तरह के चीजों को उगाते है। आजकल आप चाहे तो पिस्ता को भी अपने गार्डन में उगा सकते है। यह महंगा ड्राई फ्रूट है और शायद विदेशों या बड़े खेतों में ही उगता होगा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर सही तरीका अपनाया जाए तो पिस्ता का पौधा घर पर भी उगाया जा सकता है। अगर आप भी बागवानी का शौक रखते हैं, तो पिस्ता का पौधा आसानी से उगा सकते है।

पिस्ता उगाने के लिए क्या चाहिए?

पिस्ता का पौधा उगाने के लिए सबसे पहले अच्छे और ताजे पिस्ता के बीज की जरूरत होती है। कोशिश करें कि बिना नमक वाले कच्चे पिस्ता लें, क्योंकि बाजार में मिलने वाले भुने या नमक वाले पिस्ता से पौधा उगाना मुश्किल होता है। इसके अलावा आपको एक मध्यम आकार का गमला, अच्छी मिट्टी और धूप वाली जगह की जरूरत होगी।

बीज तैयार करने का आसान तरीका

पिस्ता उगाने से पहले बीज को तैयार करना जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले पिस्ता के बीज को एक कटोरी पानी में रात भर के लिए भिगो दें।

गमले में कैसे लगाएं पौधा?

 एक गमले में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी भर लें। मिट्टी में थोड़ी रेत और जैविक खाद मिला देने से पौधे को बेहतर पोषण मिलता है। इसके बाद अंकुरित बीज को करीब एक से दो इंच गहराई में मिट्टी में लगा दे।

धूप और पानी का ध्यान रखें

पिस्ता का पौधा धूप पसंद करता है, इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोज कम से कम 5 से 6 घंटे धूप आती हो। पानी बहुत ज्यादा न दें, मिट्टी हल्की नम रहे, बस इतना ही काफी है। ज्यादा पानी देने से बीज सड़ सकता है और पौधा खराब हो सकता है।