राजस्थान में वैज्ञानिकों ने तैयार किया मेहंदी का जादुई’ पौधा

    23-Mar-2026
Total Views |


जयपुर।भारतीय संस्कृति में सोजत की मेहंदी का खास महत्व है। इसकी पहचान पूरी दुनिया में है। राजस्थान के पाली जिले के काजरी पाली के वैज्ञानिकों ने सोजत क्षेत्र में मेहंदी की बागवानी पर महत्वपूर्ण शोध किया है। इस शोध में उन खास जर्मप्लांटकी पहचान की गई है, जिनमें लॉसोनकंटेंट की मात्रा अधिक पाई गई। यही तत्व मेहंदी को गहरा और टिकाऊ रंग देता है।

35 हजार क्षेत्र में करीब 35 हेक्टेयर की खेती

सोजत क्षेत्र में करीब 35 हजार हेक्टेयर में मेहंदी की खेती होती है, जिससे हजारों किसान जुड़े हैं। इस नई खोज से किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोजत की मेहंदी की मांग और बढ़ सकती है, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

10 वर्षों से की जा रही है रिसर्च

राजस्थान के पाली जिले के सोजत जिले की मेहंदी देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान रखती है। अब इस पहचान को औऱ गहरा रंग मिल गया है। काजरी अनुसंधान केंद्र ने 10 वर्षों की सतत मेहनत से मेहंदी के दो ऐसे पौधे विकसित किए हैं, जिनमें न केवल रंग अधिक गहरा है, बल्कि पत्तियों का उत्पादन भी सामान्य पौधों की तुलना में काफी अधिक है।