एनसीआर का लोनी सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल

    24-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली। हवा में पीएम2.5 के स्तर के मामले में भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। वहीं, उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। सूची में प्रदूषित शहरों के मामले में दिल्ली को चौथे स्थान पर रखा गया है। यह खुलासा वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 में हुआ है। इसमें 143 देशों और 9,446 शहरों के डेटा का विश्लेषण किया गया।

लोनी की हालत खराब  

लोनी में पीएम2.5 का वार्षिक औसत 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से 22 गुना अधिक है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि केवल 14 प्रतिशत शहर डब्ल्यूएचओ के प्रदूषण मानकों पर खरे उतर सके।

जंगलों में लगी आग ने हवा को किया प्रभावित

दुनिया भर की जंगलों की आग और औद्योगिक गतिविधियों ने हवा की गुणवत्ता को प्रभावित किया। कनाडा और अमेरिका में जंगल की आग से पीएम2.5 का स्तर बढ़ा, जबकि यूरोप और अफ्रीका से धूल के कण भी हवा में मिश्रित हुए।