अपने गार्डन में लगाएं यह फूल, गर्मियों में खिला रहेगा बगीचा

    24-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली। अगर आप मई-जून भरी गर्मी में गार्डन को हरा-भरा रखना चाहते है तो मार्च इसके लिए सबसे सही समय होता है। आप चाहे तो मार्च में अनेक तरह के फूलों की पौधा लगाकर आप अपने गार्डन को हरा-भरा रख सकते है। इस दौरान मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत ज्यादा गर्म, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होती है।

मार्च में लगाएं गए फूल गर्मी को आसानी से सह लेते है

गार्डनिंग के विशेषज्ञों के अनुसार मार्च में लगाए गए कई फूल गर्मियों की तपिश को आसानी से सह लेते हैं और पूरे मौसम बगीचे की सुंदरता बनाए रखते हैं। थोड़ी मेहनत और सही पौधों के चयन से नया गार्डनर भी अपने बगीचे को आकर्षक बना सकता है।

जीनिया के पौधा

जीनिया गर्मियों में खिलने वाले सबसे पसंदीदा फूलों में से एक है। इसके चमकीले लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी फूल बगीचे को बेहद सुंदर बना देते हैं। यह पौधा सीधी धूप में अच्छी तरह बढ़ता है और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती।

साल्विया फूल का पौधा

साल्विया का पौधा अपने अलग आकार और गहरे रंग के फूलों के कारण बगीचे को खास आकर्षण देता है। इसके लाल, बैंगनी और गुलाबी फूल लंबे समय तक खिलते रहते हैं। यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है।

सूरजमुखी

सूरजमुखी का नाम सुनते ही बड़े और चमकीले पीले फूलों की तस्वीर सामने आ जाती है। यह फूल न केवल सुंदर होता है, बल्कि बगीचे को प्राकृतिक और आकर्षक रूप भी देता है।

कॉसमॉस के फूल

कॉसमॉस के फूल अपनी नाजुक बनावट और हल्के रंगों के कारण बगीचे की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। खास बात यह है कि इन्हें ज्यादा खाद या देखभाल की जरूरत नहीं होती और सामान्य मिट्टी में भी ये अच्छी तरह खिलते हैं।