
नई दिल्ली। आज के बदलते समय में शहरी जिंदगी में लोगों को होम गार्डनिंग का बेहद शौक होता है और बदलते मौसम इन लोगों को तलाश होती है। ऐसे पौधों की जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर को तरोताजा रखें। अगर आप भी ऐसे पौधों की तलाश में है तो तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे पौधे आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं।
तुलसी
तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में सम्मान के साथ लगाया जाता है। साथ ही इस पौधे की यह खासियत है कि यह गर्मियों में आसानी से पनपता है और वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और इस पौधे को एक औषधीय पौधा भी कहां जाता है।
एलोवेरा
एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग स्किन, बालों के लिए किया जाता है। इसलिए यह पौधा हर घर की पहली पसंद है और आप इस पौधे को घर में लगाते हैं तो घर को सजावटी लुक दें सकते हैं।
मनी प्लांट
मनी प्लांट को ‘लो-मेंटेनेंस’ और ‘फास्ट-ग्रोइंग’ पौधा माना जाता है। घर के अंदर हरियाली जोड़ने का सरल विकल्प और यह पौधा कम देखभाल में पूरे घर को हरा-भरा रखता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट आधुनिक घरों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इसकी खासियत की वजह से यह पौधा कम रोशनी और सीमित पानी में भी जीवित रहता है.