चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मेला आयोजित

    24-Mar-2026
Total Views |

हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेला का उद्घाटन सोमवार को नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने की।

इस अवसर पर शहीदों को नमण

इस वर्ष मेले की थीम सतत कृषि समृद्धि की राहरखी गई है। मुख्यमंत्री ने मेले में अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल तकनीक के आदान-प्रदान का मंच नहीं, बल्कि किसानों के नवाचार और समर्पण का उत्सव है।

मेरी फसल मेरा ब्यौराजैसी डिजिटल सेवा

मेले में किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौराजैसी डिजिटल सेवाओं और विश्वविद्यालय की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के जरिए समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इस प्रणाली से 6 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है।