राजस्थान के बीकानेर में हो रही है अनार-खजूर और नींबू की बागवानी

    24-Mar-2026
Total Views |


जयपुर। राजस्थान के बीकानेर जिलें में कृषि क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पारंपरिक खेती के साथ-साथ यंहा के किसान बागवानी करना शुरू कर दिए है। जहां आधुनिक तकनीक सरकारी योजनाएं और बागवानी फसलें किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है।

किसानों को लाभ पहुंचाने का निर्देश

बीकानेर जिला कृषि एवं उद्यानिकी विकास समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सुरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप फसलों को बढ़ावा दिया जाए और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए।

1200 हेक्टर में नींबू वर्गीय फलों की खेती

बागवानी फसलों की बात करें तो बीकानेर जिले में 700 हेक्टेयर में अनार, 300 हेक्टेयर में खजूर और करीब 200 हेक्टेयर में किन्नू व अन्य नींबू वर्गीय फसलों की खेती की जा रही है। अनार की ‘भगवा सिंदूरी’ और खजूर की ‘बरई’ व ‘मेडजूल’ किस्म यहां की जलवायु के अनुरूप बेहतर उत्पादन दे रही हैं। बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं और प्रगति की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी किसान-बागवान मौजूद रहे।