बारिश से कश्मीर के 100 करोड़ के नर्सरी कारोबार को मिली रफ्तार

    24-Mar-2026
Total Views |

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर किसानों और बागवानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। फरवरी और मार्च की शुरुआत में पड़े लंबे सूखे ने जहां खेती और बागवानी को गहरा झटका दिया था, वहीं अब हालिया बारिश ने हालात को संभाल लिया है। लगभग 100 करोड़ रुपये के नर्सरी सेक्टर में आई गिरावट अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

सूखे से बागवानी का काम रुका था

ग्रेटर कश्मीर की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी और मार्च की शुरुआत में बारिश की भारी कमी ने पूरे कश्मीर में पौधारोपण का काम लगभग बंद कर दिया था। उस समय मिट्टी में नमी बिल्कुल नहीं थी और तापमान सामान्य से काफी ज्यादा था।

नर्सरी कारोबार पर असर

कश्मीर का नर्सरी सेक्टर हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा है। लेकिन इस बार सूखे ने इस कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया। वहीं कुलगाम के काइमोह इलाके में स्थित इंसाफ नर्सरी के मालिक जाहिद भट ने बताया कि फरवरी में बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक गिरावट आई थी। किसान पौधे खरीदने से बच रहे थे, क्योंकि उन्हें डर था कि सूखी जमीन में पौधे टिक नहीं पाएंगे।