पटना। बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय के कृषि विभाग, द्वारा पटना स्थित ज्ञान भवन में आज आयोजित तीन दिवसीय बिहार नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव, 2026 के समापन के अवसर पर प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार नर्मदेश्वर लाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में नर्सरी से संबंधित राष्ट्रीय स्तर का यह पहला आयोजन था। कृषि विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल ने बागवानी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्राकृतिक पेड़ पौधे एवं पशु पक्षियों के बीच रहने से तनाव कम रहता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस आयोजन से राज्य में नर्सरी के समग्र विकास के साथ देश स्तर पर नर्सरी व्यवसाय को स्थापित करने, किसानों की समृद्धि एवं प्रदेश के विकास के लिए एक सुअवसर प्रदान किया है। बता दें कि तीन दिवसीय नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव, 2026 का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक चला।
नर्सरी से जुड़े लोगों ने भाग लिया
बिहार कृषि विभाग के मुख्य सचिव ने कहा कि नर्सरी से जुड़े लोगों को, किसानों, बागवानों, शोधकर्त्ता, उद्यमी और आमजन ने हजारों की संख्या में भाग लेकर बिहार नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव, 2026 को एक स्मरणीय और सफल उत्सव बना दिया। यह आयोजन ‘परम्परा से प्रगति’ के अपने उद्देश्य को पुरा करने में सफल रहा।
नर्सरी में आपार संभावनाए
नर्सरी एवं ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव, 2026 को संबोधित करते हुए बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के अंदर नर्सरी में उद्यम विकास की अपार सम्भावनाएँ है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रयास कर रही हैं। राज्य के युवा उद्यमी एवं नर्सरी से जुड़े व्यावसायी को नवीनत्तम तकनीक से बिहार के बागवानी विकास को एक नई दिशा मिलेंगी।