गर्मी में फूलों की खेती पर कीटों का हमला, समय रहते करें उपाय

    25-Mar-2026
Total Views |


उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में गर्मियों का मौसम फूलों की खेती के लिए जहां एक ओर अनुकूल माना जाता है, वहीं दूसरी ओर इस दौरान कीटों का प्रकोप किसानों की चिंता बढ़ा देता है। तेज धूप, शुष्क वातावरण और पानी की कमी के चलते पौधे कमजोर हो जाते हैं, जिससे उन पर कीटों का हमला तेजी से बढ़ जाता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते उचित प्रबंधन नहीं किया जाए, तो फूलों की पूरी फसल प्रभावित होती है।

गर्मियों में लगते है सबसे ज्यादा कीट

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में फूलों की फसलों पर एफिड, सफेद मक्खी, थ्रिप्स और स्पाइडर माइट जैसे कीट अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ये कीट पत्तियों और कलियों का रस चूसते हैं, जिससे पौधे धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं और फूलों की गुणवत्ता व उत्पादन दोनों पर असर पड़ता है।

ग्रमियों में पानी का ध्यान महत्वपुर्ण

गर्मियों में फूलों की खेती के लिए नियमित सिंचाई, मल्चिंग और छायादार नेट का उपयोग करना आवश्यक है। तेज धूप से बचाने के लिए हल्की खाद का उपयोग करें, सूखी कलियों को हटाएं और दोपहर के समय पौधों को सीधे पानी देने से बचें। गर्मियों के मौसम में फूलों की पौधे की विकास रुक जाती है।