
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बागवानी और आधुनिक कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जिला उद्यान विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत एक विशेष कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें नवीनतम कृषि तकनीक, सरकारी सब्सिडी और रोग प्रबंधन के गुर सिखाए गए।
हर किसानों को मिलेगी सरकारी योजनाएं का लाभ
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य एकीकृत बागवानी विकास मिशनके माध्यम से हर पात्र किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस गोष्ठी में वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, मिट्टी की जांच और ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी है। हम भविष्य में भी ब्लॉक स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेंगे ताकि जिले का कृषि क्षेत्र नवाचार से समृद्ध हो सके।
योजनाओं का सीधा लाभ
गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे विधायक चेतराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही है। आज की यह गोष्ठी किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी सब्सिडी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जन प्रतिनिधियों के रूप में हमारा प्रयास है कि विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ छोटे से छोटे किसान तक पहुंचे।