वैज्ञानिक तरीके से कृषि-बागवानी करक आमदनी बढ़ाएंगी महिला किसान

    26-Mar-2026
Total Views |

बागपत।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत नगर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर महिला किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। अब ये प्रशिक्षित महिलाएं फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ आमदनी में भी इजाफा करेंगी। साथ ही अन्य महिला किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ काफी प्रयास किया जा रहा है। वहीं कुछ महिलाएं खुद के प्रयास से भी आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर हैं, जो महिलाओं के आगे बढ़ने की दृष्टि से अच्छा है।

किसानों को जागरुक बनाने का प्रयास

कृषि विशेषज्ञों ने महिलाओं को उन्नत बीज, फसल चक्र, फसलों में संतुलित खाद डालने व -फसल उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। संस्थान के आचार्य डॉ़ हामिद ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है ताकि अधिक संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का प्रयास करें।

महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर बागवानी कर रही है

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बागवानी और जैविक खेती कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ये समूह सब्जियों फल, फूल और औषधीय पौधों की खेती के साथ-साथ उनके प्रसंस्करण में शामिल हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।