जबलपुर।महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में स्व सहायता समूह की महिला एवं पुरुष तथा मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके परिवारों के महिला एवं पुरुषों को प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नर्सरी प्रबंधन परीक्षा का आयोजन किया गया।
बागवानी की जानकारी दी गई
इसके पूर्व स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कृषि उद्यमी के अंतर्गत जलवायु भूमि के प्रकार पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक जैविक खेती कीट एवं रोग नियंत्रण खाद्यान्न दलहन तिलहन एवं सब्जी फसलों सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर टपक सिंचाई शुष्क भूमि कृषि तकनीकी लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली औषधीय एवं सुगंधित तथा फूल वाले पौधे,नर्सरी प्रबंधन एवं कृषि से संबंधित जैविक खेती की आवश्यकता भूमि मानव एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान रासायनिक खाद से नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमच ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी दी गई।
नर्सरी प्रबंधन पर चर्चा
द्वितीय दिवस सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन मनरेगा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बहपुर बेलगांव तथा जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कैल्होरी,बेलिया, नगदहा, छुलहा, अमंगवा के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले तथा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत पुरुषों की सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन की जानकारी दी गई।