
दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान देखने को मिला है। धूल भरी आंधी ने सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। दिनभर भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाये रहे।
कल तक जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग IMD ने बताया कि शाम से रात के दौरान बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी, बिजली कड़कने और 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इस वीकेंड कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है।